
घर में घुसे चंदनगो के बच्चे का किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम उपेड़ा में स्थित मोनू के आवास पर बीती रात चंदनगो का बच्चा घुस आया। इस दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत की स्थिति बन गई। परिजनों ने वन विभाग को मामले से अवगर कराया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रवि कुमार ने चंदनगो का रेस्क्यू किया।
मामला रविवार की रात का है जब गांव उपेड़ा में मोनू के यहां चंदनगो का बच्चा घुस आया। परिजनों में हड़कंप मच गया जिसके बाद उन्होंने विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने चंदनगो के बच्चे का रिस्क्यू किया। उसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























