सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के संस्थापक व मुखिया स्व.मुलायम सिंह यादव का 85वां जन्मदिन बुधवार को हापुड़ में सपाइयों ने श्रद्धांजलि देकर व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर मनाया। हापुड़ के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, भूषण त्यागी, रविंद्र चौधरी, इकबाल कुरैशी, पुरुषोत्तम वर्मा, लक्ष्मी, चरण सिंह, श्याम सुंदर भुर्जी, यशवीर नागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सपा के जिला कार्यालय पर एकत्र हुए और उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की औऱ उन्हें याद किया।
जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान) ने कहा कि नेता जी ने सदैव गरीबों की भलाई के लिए कार्य किया। उनके आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है। इस मौके पर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा-2024 के चुनाव में सपा को सभी सीटों पर विजयी बनाएंगे।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500


































