राहत: गढ़ में होगा पशु मेले का आयोजन, मिली सहमति










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में पशु मेले का आयोजन भी होगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सहमति दे दी है। प्रजापति समाज की मांगों पर जिलाधिकारी ने पशु मेले की अनुमति दी है। कार्तिक मेला 29 अक्टूबर को शुरू होगा और 11 नवंबर तक चलेगा। मुख्य कार्तिक पूर्णिमा स्नान 8 नवंबर का होगा।
बता दें कि साल 2020 में कोरोना के चलते मेला नहीं लग पाया था। साल 2021 में आयोजन के दौरान कई पाबंदिया थी जिसकी वजह से मेला फीका पड़ गया था। इस वर्ष पशुओं में फैले लंपी रोग के चलते जिला प्रशासन ने पशु मेले के आयोजन पर रोक लगा दी थी लेकिन प्रजापति समाज की मांग को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सहमति दे दी है। बता दें कि बड़े स्तर पर मेले में खच्चर, घोड़े आदि की खरीद-फरोख्त होती है। प्रजापति समाज का कहना है कि लम्पी रोग गोवंश में होता है जबकि पशु मेले में गधा, घोड़ा, खच्चर और अन्य पशु आते हैं जिनकी बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त होती है।

Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!