नियमित सूर्या नमस्कार से शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है
हापुड सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती हापुड़ द्वारा सूर्यनमस्कार का कार्यक्रम जे० डी० पब्लिक इंटर कॉलेज मेरठ रोड असौडा हापुड में आयोजित किया गया। क्रीड़ा भारती द्वारा संपूर्ण जनपद हापुड़ के सभी नगर, ब्लॉक व तहसील में विद्यालयों, महाविद्यालयों और योग संस्थानों में सूर्य रथ सप्तमी से सूर्यनमस्कार कार्यक्रम करवाने का आह्वान किया गया है। क्रीड़ा भारती के ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा ने कहा की सदियों से सूर्य को नमन करने की प्रथा यूं ही चली आ रही है। ऊर्जा का स्त्रोत माना जाने वाले सूर्य को नमन करने वाले इस योग को सर्वश्रेष्ठ योग की श्रेणी में रखा गया है। दरअसल, सूर्य की पहली किरण के साथ ही अघर्य देकर मंत्रोच्चारण का विधान है। सूर्य नमस्कार 12 तरह के योगा पोज़िज को मिलाकर पूर्ण होता है। जो हमारी बॉडी और माइंड को स्वस्थ रखने का काम करता है। योग के दौरान सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया फेफड़ों को मज़बूत बनाती है। इससे लंग्स पर अधिक दबाव नहीं आता है और वो रिलैक्स रहते हैं। सूर्य नमस्कार के 12 योग रेसपिरेटरी सिस्टम को संतुलित करने का काम करता है। इससे पाचनतंत्र मज़बूत होता है और पेट संबधी रोगों से राहत मिलती है। इससे भूख न लगने की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही कब्ज से भी राहत मिलती है। पचास की उम्र के बाद शरीर को नीचे झुकने, उठने और बैठने में थोड़ी तकलीफ होने लगती है। दरअसल, शरीर में स्टिफनैस बढ़ने लगती है। ऐसे में शरीर मं लचीलापन बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम ज़रूरी है। यदि आप दिनभर बैठकर काम करते है और पीठ अकड़ जाती है। ऐसे में सूर्य नमस्कार आपकी कमर दर्द और पीठ दर्द की समस्रू से राहत दिलाता है। सूर्य नमस्कार आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे करने से शरीर के सभी अंगों पर ज़ोर पड़ता है और शरीर की अनावश्यक चर्बी आने आप कम होने लगती है। सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटामिन डी हड्डियों को मज़बूती प्रदान करता है। इसके अलावा हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी अपने आप दूर हो जाती है। इसे करने से नींद न आने की दिक्कत दूर हो जाती है। दरअसल इन आसनों को करने में तन और मन दोनों को शांति का अनुभव होता है। जब बॉडी पूरी तरह से रिल्क्स हो जाती है और थक जाती है तो ऐसे में अच्छी नींद आती है। इससे शरीर मे हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होते हैं। नियमित योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुचारू हो जाता है। इससे न सिर्फ चेहरे पर निखार बढ़ने लगता है बल्कि एक्ने की समस्या भी खत्म हो जाती है। साथ ही निरतंर बाल झड़ने की समस्या से राहत मिलती है। सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन समय से पहले सफेद हो रहे बालों की दिक्कत पर भी अंकुश लगाने का काम करते हैं। योगाचार्य रोहन आर्य ने कहा कि सूर्य नमस्कार से सेहत को होने वाले फायदे सूर्य नमस्कार के रोजाना अभ्यास से आसानी से वजन कम किया जा सकता है। शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है सूर्य नमस्कार। पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां दूर करने में भी सूर्य नमस्कार है बेहद फायदेमंद। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करना चाहिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास। पीठ, गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा दिलाने में कारगर है सूर्य नमस्कार। पेट पर जमी जिद्दी चर्बी को कम करने में भी बेहद असरदार है इसे करना। अपर से लेकर लोअर बॉडी तक के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है सूर्य नमस्कार। सुबह-सुबह इसके अभ्यास से पूरे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसे करने से पूरे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सुधारता है। स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मेश त्यागी ने कहा की क्रीड़ा भारती द्वारा जो बच्चों को सूर्यनमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया है उसका प्रतिदिन स्कूल में प्रशिक्षण कराया जाएगा। क्रीड़ा भारती ने जो बच्चों को सूर्य नमस्कार के गुण बताए उसके लिए समस्त क्रीड़ा भारती जनपद टीम का धन्यवाद। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ज़िला महिला मंत्री वंदना सिंघल, ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, सोमय, मीडिया प्रभारी दीपांशु गर्ग, मनोज अग्रवाल, ज्योति सक्सेना, गुंजन गर्ग, विकास त्यागी, रोमाक्षि, दीपक कुमार, वितुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

























