सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण कराएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यदि आप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप 11 जनवरी 2023 तक पंजीकरण करा ले। इस योजना के तहत लाभार्थी के खाते में 35 हजार रुपए नकद,10 हजार रुपए का सामान दिया जाता है उसके विवाह पर करीब 6 हजार रुपए खर्च किए जाते हैं नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग आप के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम होगी, उन्हें ही यह सहायता मिलेगी। निराश्रित वह निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परिव्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं के सामूहिक की विवाह हेतु शादी अनुदान योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748































