👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला आबकारी अधिकारी हापुड़ के नेतृत्व में प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 गढ़मुक्तेश्वर, रवि गुप्ता आबकारी निरीक्षक धनौरा,अमरोहा मय स्टाफ तथा अमरोहा पुलिस व थाना गढ़मुक्तेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा गढ़ मेला के मद्देनजर मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ व गजरौला,अमरोहा से लगे गाँव फरीदपुर एहतमाली, लठीरा थाना गजरौला में अचानक दबिश दी गई।दबिश के दौरान अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों की सघन तलाशी की गई। तलाशी के दौरान गाँव फरीदपुर एहतमाली में अभियुक्तों के कब्जे से 40 ली०अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। लगभग 500 किलों लहन मोके पर नष्ट किया गया। अमरोहा के स्टाफ द्वारा 2 अभियुक्तो के विरुद्ध थाना गजरौला में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।






















