हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वाधीनता दिवस पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया और नेताओं ने लोगों से आवाह्न किया कि वे कोविड-19 को हराने के लिए प्रोटोकोल का पालन करे।

भारतीय जनता पार्टी ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के निकट समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भाजपा विधायक विजय पाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल व संजय त्यागी तथा चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने देश की एकता व अखंडता पर प्रकाश डाला और कहा कि कोरोना को परास्त करने के लिए प्रोटोकोल का पालन करे।
समाजवादी पार्टी ने फ्री गंज रोड पर समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तेजपाल, सपा नेता संजय गर्ग, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अतरपुरा चौपला पर पंडित नेहरु की प्रतिमा के निकट कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, बदरुद्दीन कुरैशी, सत्यनारायण अग्रवाल आदि ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 मेें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्तारुढ़ होगी। कांग्रेसजन एकजुटता के साथ आगे बढ़े।




























