
नाबालिग से रेप,अब 20 साल जेल में पीसेंगे चक्की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान में चिन्हित महिला सम्बन्धी अपराधों में आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाये जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो अभियुक्तो को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10,000-10,000/- रुपये (कुल-20,000 रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया है।अभियुक्त थाना हापुड देहात के गांव मुरादपुर के शहजाद व भूरे उर्फ आस मौहम्मद है।दोनो को जेल भेज दिया है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































