
दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी सौरभ निवासी न्यू चंडी मंदिर मार्ग पिलखुआ है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।






























