हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजित होने के उपलक्ष्य में हापुड़ के विभिन्न मंदिरों में श्री रामलला विजय पर्व महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। महोत्सव कार्यक्रम द्वारा पूरा हापुड़ राममय रहेगा। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय (काशी वाले ) ने बताया हनुमान चालीसा/सुन्दरकाण्ड व संकीर्तन आदि आयोजन के लिए मंदिरों की सूची को अंतिम रूप देकर सब जगह सूचना फ्लेक्सी लगवा दिया गया है। सोशल मिडिया पर भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जनमानस में कार्यक्रम को लेकर पूर्ण उत्साह है। प्रशासन भी लगातार सम्पर्क में है। अनेक मंदिरों की प्रबंध समिति व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी इस पुण्य कार्य में सहयोग की इच्छा व्यक्त की है। सभी के सहयोग से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कार्यक्रम समिति के सदस्य आचार्य गौरव कौशिक ने बताया कि लगभग सभी मंदिरों में तैयारी पूर्ण हो गई है। 14 जनवरी को कार्यक्रम का मुख्य शुभारम्भ लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजन कार्य व शंखवादन से होगा। उसके बाद बच्चों द्वारा रामभक्ति गीत के साथ नृत्य होगा, संगीतमय पाठ शुरू होगा। समाज के प्रबुद्ध व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ-साथ धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम की व्यवस्था में आदित्य भारद्वाज, अनिशा सोनी पाण्डेय, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित अजय पाण्डेय, डॉ0 वासुदेव शर्मा, पंडित ब्रजेश कौशिक, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, आचार्य देवी प्रसाद तिवारी,पंडित जगदंबा शर्मा, पंडित शिवाकांत शुक्ला, पंडित अजय तिवारी, पंडित दुर्गेश शास्त्री, पंडित अनुपम, आचार्य पंकज पाण्डेय,पंडित सर्वेश तिवारी, पंडित शैलेन्द्र मिश्रा, पंडित अजय तिवारी, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल व पंडित विनीत वाजपेयी आदि लगे हुए है।
कार्यक्रम व मंदिरों की सूची इस प्रकार है –
रविवार 14 जनवरी 2024 दोपहर 2 से 5 बजे तक
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर चंडी रोड, हापुड़
रविवार,14 जनवरी, 3 बजे से 7 बजे तक
श्री शीतला माता मंदिर
ए0 के0 पी0 कॉलेज के पीछे, हापुड़
सोमवार,15 जनवरी दोपहर 2 बजे से
श्री पीतांबरा शक्ति पीठ, चमरी, हापुड़
मंगलवार,16 जनवरी सुबह 9 बजे से
श्री शिव मंदिर, शाहपुर जट्ट, हापुड़
मंगलवार,16 जनवरी 2 बजे से
श्री सिद्धपीठ संकट हरण हनुमान मंदिर करीमपुर/मिल्क, हापुड़
बुधवार,17 जनवरी दोपहर 2 बजे से
श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर, ग्राम- पटना, हापुड़
वृहस्पतिवार,18 जनवरी दोपहर 2 बजे से
श्री रघुनाथ मंदिर, कबाड़ी बाजार, हापुड़
शुक्रवार,19 जनवरी दोपहर 2 बजे से
श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रेलवे कॉलोनी, हापुड़
शनिवार,20 जनवरी दोपहर 2 बजे से
श्री संकट हरण हनुमान मंदिर गढ़ रोड, हापुड़
रविवार,21 जनवरी सुबह 9 बजे से
श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर, देवलोक कॉलोनी, हापुड़
रविवार, 21 जनवरी सांय 4 बजे से
श्री चंडीजी मंदिर,चंडी रोड, हापुड़
सोमवार, 22 जनवरी सुबह 9 बजे से
श्री राम मंदिर गढ़ रोड, हापुड़
सोमवार, 22 जनवरी दोपहर 2 बजे से
श्री देवी मंदिर ग्राम-भाटियाना, हापुड़
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483





























