अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हापुड़ में निकलेगी राम नाम फेरी
हापुड सीमन(ehapurnews.com):श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के पदाधिकारियों की शुक्रवार को सम्पन्न हुई एक बैठक में अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर हापुड में रामनाम फेरी निकालने का निर्णय लिया।बैठक की अध्यक्षता प्रधान रोहित गर्ग ने की।
श्री सनातन धर्म सभा, कोठी गेट, हापुड़ भवन में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया जिसमें 22 जनवरी 2023. को अयोध्या धाम में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में हापुड मे श्रीराम उत्सव मनाने हेतु एक संयोजन. समिति बनायी गयी जिसके संयोजक पुनीत गर्ग पैट्रोल वाले व सदस्य सर्व अशोक छारिया, रोहित गर्ग, दीपांशु गर्ग, राजीव जिल पुरुषोत्तम शरण चौबे जी, अमित गोयल (मोनू वालाजी वाले), अभिषेक जैन व विनोद कुमार गुप्ता नियुक्त किये गये । यह उत्सव संकीर्तन के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाया जायेगा व नगर में राम नाम फेरी के साथ प्रसाद वितरण किया जायेगा ।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






















