हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड और विभिन्न स्थानों पर उतार चढ़ाव की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू का धरना पिछले लगभग 10 दिनों से जारी है। धरने में बैठे पिंटू प्रधान ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों के हित को देखते हुए एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप भी पहुंचेंगे और महापंचायत में आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होंगे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा वह यहां से नहीं हटेंगे।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। ऐसे में गांव हिम्मतपुर के पास ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं जिनकी मांग है कि एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड और विभिन्न स्थानों पर उतार चढ़ाव की सुविधा दी जाए। किसानों का कहना है की गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड दी जाए जिससे आसपास के क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों पर आने जाने में कोई समस्या ना हो। किसाने की मांगों को देखते हुए शनिवार को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















