हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली, लखनऊ आने जाने वाले सैकड़ो यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। टोडपुर रेलवे स्टेशन पर 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में राज्य रानी एक्सप्रेस का संचालन तीन दिन तक दो घंटे की देरी से किया जाएगा। वहीं लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक एक घंटे की देरी से होगा। मेरठ से चलकर लखनऊ को जाने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस सुबह 7:15 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है लेकिन तीन दिनों के लिए यह दो घंटे की देरी से चलेगी।
हापुड़-लखनऊ रेलवे लाइन पर आत्मा नगर और शाहजहांपुर रेल खंड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने की वजह से अप्रैल के महीने की शुरुआत में ही ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन का समय बदलने का निर्णय लिया है। इसमें राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। तीन दिन के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन दो घंटे की देरी से किया जाएगा। मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह 7:15 पर हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। इस ट्रेन से काफी यात्री रोजाना अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ तक का सफर करते है। कार्य की वजह से रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं टोडरपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने की वजह से 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400





























