हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला शिवपुरी निवासी राजीव कंसल ने सोमवार को आत्महत्या करने के मकसद से खुद को गोली मारली। एलएन पब्लिक स्कूल पास स्थित लकड़ी के गोदाम में राजीव ने यह कदम उठाया जिसके बाद परिजन घायल अवस्था में राजीव को हापुड़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
हापुड़ के एलएन पब्लिक स्कूल के पास स्थित गोदाम में लकड़ी के व्यापारी राजीव कंसल ने बंदूक से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि राजीव ने खुद को सर में गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल हालत में परिजन राजीव को देवनंदिनी लेकर पहुंचे जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। राजीव का काफी खून बह चुका है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कर्जे होने के चलते राजीव ने यह कदम उठाया है।
Our Trending Story: हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा
रूटीन टेस्ट पर 50% तक की छूट पाएं , सानवी पैथोलॉजी लैब: 7505835891






























