
👁 0 views Views
बारिश के कारण हापुड़ व पिलखुवा में 7 लाख की स्ट्रीट लाइटें हुई खराब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ और पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र में बारिश से पिछले दो महीने में करीब ₹7,00,000 कीमत की 25,000 स्ट्रीट लाइटें फूंक चुकी हैं जो लाइट गारंटी में है उसकी मरम्मत कराई जा रही है। बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है।
जुलाई से 10 सितंबर तक हुई बारिश के दौरान हापुड़ में 1,900 और पिलखुवा में 6,000 लाइट खराब हो गई जिससे हापुड़ नगर पालिका को करीब 5. 50 लाख, नगर पालिका को डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। जो लाइट खराब हुई है और गारंटी में है उसकी मरम्मत कराई जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































