हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेल यात्रियों के हित में रेलवे एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलयात्री अब एमएसटी पर ट्रेन से सफर कर सकेंगे। हालांकि हापुड़ में रुकने वाली फिलहाल दो ही ट्रेनों में एमएसटी का लाभ मिल मिल पा रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। फिलहाल इसमें से बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाली शटल पैसेंजर और देर रात को चलने वाली दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन में ही यात्री एमएसटी पर यात्रा कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि जनवरी से एमएसटी सेवा बहाल होने की संभावना है। जनवरी से रेल यात्रियों को एमएसटी पर सफर करने की सुविधा मिल सकती है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























