गंगा खादर में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़ तोड़ छापामारी से मचा हड़कंप
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): आबकारी टीम द्वारा गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में ताबड तोड छापामारी से शराब के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम ने बुधवार को खादर में नदी के किनारे स्थित भगवंतपुर के जंगल, ककठेर की मढैया, कल्याण वाली मड़ैया, रेट की मड़ैया में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई तथा तथा 500 किलोग्राम लहान को मौके पर नष्ट करते हुए दो मुकद्दमे आबकारी अधिनियम के तहत सुसंगत धारा में पंजीकृत किए गए।
इसके अतिरिक्त आबकारी टीम की उपस्थिति में BWFL-2B अनुज्ञापन पर अनुरक्षित दुर्घटनाग्रस्त 277 पेटीयों तथा वर्ष 2020-21 व वर्ष 2021-22 के अवशेष एक्सपायर कुल 18569 बोतलों व /केनों का विनष्टीकरण किया गया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























