
त्रैमासिक योग शिविर का हुआ समापन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ (भाषा विभाग उ०-प्र०) द्वारा निशुल्क त्रैमासिक योग शिविर का 08 मई 2026 को लिटिल जेम्स इंडिया एकेडमी जूनियर हाई स्कूल हापुड़ में समापन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अलका टंडन सचिव उ०प्र० सरकार,एव हाई कोर्ट पूर्व न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी जी, डॉ योगेश गोयल एव केंद्राध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार, हेमलता अग्रवाल द्वारा कराया गया जिसमे मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर छात्र व छात्राओं को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए कहा।योग साधको ने योग की बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी साथ ही संस्कृतिक कार्यक्रम भी कराये गये। योग शिविर का समापन उ०-प्र०- संस्कृत संस्थान द्वारा चयनित जिला योग प्रशिक्षक राहुल कुमार भारती के निर्देशन में किया गया। योग शिविर उ०-प्र० के 75 जिलों मे चलाया गया जिसमे सेंकड़ों योग साधको को योग से अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से संस्था के निदेशक श्री प्रेमेन्द्र कुमार गुप्त एव संस्था के समस्त पदाधिकारियो द्वारा सम्पन्न हुआ।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























