👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विदेश से लौटे दो लोग जनपद हापुड़ पहुंचे हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वॉरेंटाइन कराया है। हालांकि दोनों स्वस्थ हैं जिनकी मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में विदेश से लौटे हापुड़ नगर निवासी एक चिकित्सक और गांव गंदू नगला निवासी एक व्यापारी विदेश यात्रा से हापुड़ लौटे हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के घर पर पहुंचकर दोनों को होम क्वॉरेंटाइन करा दिया। साथ ही आरटीपीसीआर जांच भी की गई है। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं जिनपर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























