हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला पन्नापुरी में बीती रात करीब 11:00 बजे बिजली का एक खंभा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गिर गया जिसकी वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार की सुबह तक बिजली सुचारू नहीं हुई जिस कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। साथ ही भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ा। स्थानीय अधिकारियों ने भले ही लापरवाही की है लेकिन पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मामले में गंभीरता दिखाते हुए हापुड़ के विद्युत विभाग को जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि बिजली विभाग पहले ही मामले में संज्ञान लेते हुए जर्जर खम्भे को दुरुस्त करता तो लोगों को भीषण गर्मी का सामना न करना पड़ता। अधिकारियों की लापरवाही के चलते पन्नापुरी, भगवानपुरी, शक्ति नगर, इंद्रलोक कॉलोनी आदि मोहल्लेवासी भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं।

ये है पूरा मामलाः VIDEO: बिजली विभाग की लापरवाही से एक ओर झुका खम्भा
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205

























