👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौपला पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कुछ शरारती तत्वों ने मंगलवार की रात को भाजपा का झंडा बांध दिया जिससे गुस्साए रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान रालोद के युवाजिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को गंगा जल से शुद्ध किया।
मामले की सूचना मिलने पर रालोद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और इस हरकत का विरोध किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पोस्टर तक फाड़ दिए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588



























