हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बृजनाथपुर के जंगलों में स्थित दो किसानों के नलकूपों से चोर दो पंपसेट, दो इंजन चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सालेपुर निवासी उम्मेद ने बताया कि हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बृजनाथपुर में एक किसान की 16 बीघा जमीन को खेती के लिए ठेके पर लिया हुआ है। सिंचाई के लिए उसने नलकूप पर पंप सेट और इंजन लगाया हुआ है। खेतों के बराबर में गांव बृजनाथपुर का जयपाल अपने खेतों में खेती करता है जिसने भी नलकूप पर पंपसेट और इंजन लगाया हुआ है।
2 जनवरी को जब दोनों किसान खेतों पर पहुंचे तो देखा कि पंप सेट और इंजन चोरी हो चुके थे जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है जल्द ही अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























