
लोक निर्माण विभाग 1.95 करोड़ से बनाएगा सड़क, निकाले टेंडर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले के हजारों ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधाएं मिलने जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने 1.95 करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रमुख संपर्क मार्गों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मार्च महीने से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 40 लाख रुपए से गढ़-अब्दुल्लापुर भगवंतपुर रोड, 42.50 लाख रुपए से एनएच-24 निजामपुर से बदनौली- मोदीनगर- हापुड़ मार्ग किमी 18 व 19 वाया कस्तला कासमाबाद और कस्तला की मंढैया-अमीरपुर नंगौला मार्ग, सपनावत-इकलैडी भावा बॉर्डर मार्ग का निर्माण 36.30 लाख रुपए से, 38 लाख से ब्रजघाट से बागड़पुर सिकंदरपुर मार्ग व 38.25 लाख रुपए से जखैड़ा में ढोलपुर नानई पलवाड़ा मार्ग तक का मरम्मत कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इन संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत से सरावा, जसरूपनगर, दस्तोई, धौलाना, हाफिजपुर समेत कई गांवों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्च माह में निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























