
राज्य अध्यायक पुरस्कार के लिए हापुड़ से चार शिक्षकों का पंजीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए – आवेदन की प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक एक भी आवेदन फार्म नहीं आया है। 15 फरवरी आवेदन की अंतिम तारीख है। इसे लेकर स्कूली शिक्षा महानिदेशालय ने सख्त नाराजगी जतायी है। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है। अभी तक प्रेरणा पोर्टल पर 636 शिक्षकों का पंजीकरण कराया गया है लेकिन एक भी शिक्षक का आवेदन फार्म नहीं भरा गया है। हर जिले से न्यूनतम तीन-तीन शिक्षकों के नाम भेजे जाने हैं। कमेटी इनमें से एक-एक शिक्षक का चयन करेगी। प्रदेश भर से कुल 75 अध्यापक सम्मानित किए जाएंगे। पांच जिले-देवरिया, जालौन, मैनपुरी, संभल व सोनभद्र से तीन-तीन और सात जिले-अलीगढ़, बागपत, हापुड़, कन्नौज, मेरठ, मुजफ्फरनगर व पीलीभीत के कुल चार-चार शिक्षकों के पंजीकरण कराए गए हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























