
अवैध कॉलोनी का जन प्रतिनिधि कर रहे हैं विकास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों तहसील हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत हजारों की तादाद में अवैध कालोनियां बनी हैं। इन अवैध कॉलोनी में आवासीय व व्यवसायिक भवन भी बने हैं जिनका प्राधिकरण से कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं है और अवैध कॉलोनी में रह रहे लोगों ने सरकार को किसी भी तरह का राजस्व अदा नहीं किया है।
वोटो के लालच में जन प्रतिनिधि व स्थानीय निकाय विकास कार्य नाली, सड़क, खड़ंजा आदि बनवा रहे हैं और अपने कार्य के अवैध कॉलोनी के गेट पर झंडा गाढ़ रहे हैं। बिजली विभाग भी स्वीकृत मानचित्र देखे बगैर बिजली कनेक्शन दे रहा है। सुविधाओं की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























