👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवां घाटी में चीन व भारत के सैनिकों के मध्य हुई झड़प में भारत के शहीद हुए 20 जवानों को संयुक्त व्यापार मंडल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और विरोध स्वरुप चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका।
चीन की कायरतापूर्ण हरकत पर इस समय पूरे देश में गुस्सा व्याप्त है। संयुक्त व्यापार मंडल जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि उन्होंने निर्णय लिया है कि वे चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर विजय शर्मा, हिमांशु जैन, मनोज कर्णवाल, अतुल कुमार जिंगल, अवनीश गोयल, सुनील शर्मा, सचिन गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित थे।

90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:































