👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : त्रिपुरा में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर उन्मादियों द्वारा किए जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को हापुड़ में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया और पुलिस अधीक्षक दफ्तर के बाहर धरना दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद हापुड़ के जिला संयोजक कार्तिक गॉड की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक दफ्तर पहुंचे और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उन्मादियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को दिया।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























