हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फर्जी दस्तावेज तैयार कर जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन को बेचने के मामले में प्रशासन बेहद गंभीर है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के आधार पर बैनामा लेखक की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए है।
चार बार बेची ज़मीन:
धौलाना तहसील क्षेत्र में चार अलग-अलग जगह पर 2.478 हेक्टेयर सरकारी जमीन है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को चार बार बेचा। मामले का खुलासा हुआ तो जांच हुई जिसके पश्चात तहसीलदार धौलाना ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लगभग जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपए आंकी गई है।

बैनामा लेखक निकला मास्टरमाइंड:
बैनामा लेखक सुनील कुमार ने अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर पूरा खेल कराया। बैनामा लेखक ही फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
12 के खिलाफ है मुकदमा:
तहसीलदार की तहरीर पर सुनील कुमार, धर्मवीर सिंह, इकजोत सिंह, बाबूराम मनोज कुमार, राहुल, धर्मवती, रणवीर सिंह, राज बहादुर, कुशपाल, रहीसुद्दीन, असगर , तुषार गुप्ता, प्रदीप कुमार व कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























