👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की तीनों नगरपालिका के साथ-साथ बाबूगढ़ नगर पंचायत के लिए 11 मई की सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू होंगे जो शाम 6:00 बजे तक चलेंगे। मंगलवार की शाम छह बजे प्रचार-प्रसार थम गया जिसके बाद बाबूगढ़ में नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा आचार संहिता का पालन कराने के उद्देश्य से प्रचार सामग्री को हटाया गया। इस दौरान बाबूगढ़ के विभिन्न घरों, खंबो, सड़कों आदि स्थान व इलाकों में लगे राजनैतिक पोस्टरों को बाबूगढ़ नगर पंचायत के कर्मचारियों ने हटाया।आपको बता दें कि प्रचार थमने के बाद पुलिस प्रशासन के अफसर आचार संहिता का पालन कराने में जुटे हैं जिन्होंने राजनीतिक दल और नेताओं की पल-पल की गतिविधि पर नजर रख बनाई हुई है। इसके लिए सर्विलेंस टीम भी सक्रिय है।






















