👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित बिजली घर से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा रही है जिससे औद्योगिक उत्पादन पर विपरीत असर पड़ रहा है। हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में बार-बार ट्रिप लगने से औद्योगिक उत्पादन व जनजीवन पर विपरीत असर पड़ रहा है। युवा उद्यमी ने जिलाधिकारी व बिजली अफसरों का ध्यान ट्वीट के माध्यम से इस ओर खींचा है औऱ विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा























