हापुड़ मंडी में भावों ने गुड़ में बनाया रिकार्ड
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर शनिवार को गुड़ की आवकें शुरु हो गई और करीब 6 सौ बाल्टी गुड़ आया। असम, बंगाल से दुर्गा पूजा की मांग आई है और गुड़ बाल्टी 18 सौ रुपए प्रति 40 किलो यानि कि 45 सौ रुपए प्रति क्विंटल हाथों हाथ बिक गया। यह अब तक का ऊंचे भाव का एक रिकार्ड है। हापुड़ मंडी में गुड़ का उच्च भाव मिलने से किसानों से चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी है।
बारिश के बादल छंटने से हापुड़ जनपद में क्रेशरों पर गुड़ उत्पादन शुरु हो गया है। क्रेशर पर गन्ना 280-300 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। हापुड़ में शनिवार को नया गुड़ बाल्टी आने के बाद व्यापारी एकत्र हुए और गड़ की बिक्री हेतु नीलामी प्रक्रिया शुरु हुई। हापुड़ मंडी में शनिवार को गुड़ 18 सौ रुपए प्रति 40 किलो बिका। पिछले चार दशक से गुड़ कारोबार में जुटे व्यापारी जगदीश प्रधान का कहना है कि मौसम साफ होने से त्यौहारी मांग निकलने से अगले सप्ताह तक आवकें 2-3 हजार बाल्टी तक पहुंच जाएंगी। गुड़ उत्पादन से किसान को लाभ पहुंचेगा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288























