राशन के चावल के दाम बढ़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जून माह का राशन डिपुओं पर गेहूं व चावल का अभी वितरण शुरु नहीं हुआ है, परंतु राशन का चावल खरीदने वालों ने चावल का दाम 2 रुपए बढ़ाकर तीस रुपए प्रति किलो घोषित किया।
सरकार की योजना के तहत उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों से गेहूं व चावल का मुफ्त वितरण हर माह किया जाता है। जून माह का राशन 14 जून के आस-पास वितरण करना शुरु होगा। हापुड़ में राशन के चावल का धंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है और खाद्य अधिकारी इस ओर से आंखे मूंदे है। बुलंदशहर में राशन के चावल के धंधेबाज भाजपा नेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट हुई है। इससे पूर्व हापुड़ में भी कई रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
हाजिर चावल के दामों में तेजी का असर राशन के चावल पर भी पड़ा जान पड़ता है जिस कारण हापुड़ मंडी में राशन के चावल का भाव दो रुपए तेजी के साथ तीस रुपए प्रति किलो बोला जाने लगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित


























