नवनिर्वाचित सांसद को दी बधाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दुष्यंत कोरी जिला सह-संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ भाजपा जनपद हापुड़ व सदस्य प्रदेश कार्यसमिति एवं प्रभारी मेरठ मण्डल अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज उ.प्र. के नेतृत्व में कोरी समाज के लोग गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद व पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अतुल गर्ग को क्षेत्र की जनता द्वारा 18वीं लोकसभा का सदस्य चुनने पर कोरी समाज के लोगों ने कवि नगर गाजियाबाद अतुल गर्ग के आवास पर पहुँचकर फूल माला देकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी जिस पर अतुल गर्ग ने क्षेत्र की जनता के साथ-साथ कोरी समाज के लोगों का भी आभार व्यक्त किया और कोरी-कोली समाज की वर्षों से चली आ रही समस्याओं के निवारण का भी कोई समाज को आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कोरी/कोली प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष कुवंरपाल आर्य, राजेंद्र कोरी (गाजियाबाद), प्रधान संजय कोरी, पूर्व प्रधान राजेंद्र कोरी, बृजमोहन कोरी, डा. ओमप्रकाश कोरी, रवि करी, जय सिंह कोरी, सभासद पति यादराम कोरी, डॉ राकेश कोरी, लाल सिंह कोरी, रोहतास कोरी, अमित कोरी आदि लोग मौजूद रहे।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित


























