510 करोड़ की लागत से 600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराने की तैयारी










510 करोड़ की लागत से 600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराने की तैयारी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग 510 करोड़ रुपए की लागत से 600 किलोमीटर की सड़क का निर्माण करेगा। कार्य योजना की जानकारी मंगलवार को जिला मुख्यालय में बैठक में दी गई। इसके बाद निर्माण कार्यों के प्रस्ताव बैठक में रखे गए। इस बार विभाग जिले में करीब 600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराएगी।
लोक निर्माण विभाग पूरे वर्ष की कार्य योजना एक साथ तैयार करता है। इसका कार्य योजना के आधार पर ही पूरे साल में सड़क, नाली, छोटे पुल आदि के कार्य होते हैं हालांकि विभाग जो कार्य योजना तैयार करता है उसमें से 20 से 25% कार्यों को ही स्वीकृति मिल पाती है।
मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की इन प्रस्तावित कार्यों को अंतिमीकरण की कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय के सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में ही बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने एक-एक कर प्रस्ताव रखें जिसमें सड़कों की चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के कार्य भी बताए गए। चौड़ीकरण के लिए इस बार मसूरी धौलाना तक सड़क को चार लेन, सिंभावली से बीवी नगर मार्ग, हापुड़ से भटेल, गढ़ मेला मार्ग और हापुड़ से मोदीनगर तक की सड़क शामिल है। 510 करोड़ से 600 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण करने की भी तैयारी है।

AC सर्विस, अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन के संपर्क करें गोयल इलेक्ट्रॉनिक से: 9758162424








  • Related Posts

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    सड़क हादसे में दो घायल

    सड़क हादसे में दो घायल
    error: Content is protected !!