
कावी-अनवरपुर और बाबूगढ़ में आवासीय विस्तार की तैयारी तेज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी।
महासभा ने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में कहा कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों को समान रूप से संज्ञान में लेकर वास्तविक तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन का आरोप है कि व्यक्तिगत विवाद को जातीय रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने इंटरनेट मीडिया पर फैल रही भ्रामक सामग्री को तत्काल हटवाने की मांग भी की। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी सामग्री से सामाजिक सौहार्द और गांव की शांति प्रभावित हो सकती है।
संगठन ने प्रशासन से मामले में निष्पक्षता बनाए रखने, किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न होने देने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी मांग की।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















