
नवनियुक्त सहायक आयुक्त औषधि मेरठ मण्डल अतुल उपाध्याय का स्वागत किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन” के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सहायक आयुक्त औषधि मेरठ मण्डल अतुल उपाध्याय का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन कर शिष्टाचार भेंट की।
जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने “सुरक्षित दवा – सुरक्षित जीवन” के नियम की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए दवा विक्रेताओं के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर ONDLS पोर्टल पर आ रही दिक्कतों से अवगत कराया तथा जनपद में उच्च गुणवत्ता की औषधियों की बिक्री को लेकर विश्वास दिलाया।
उन्होंने कहा कि जो दवा विक्रेता नियमों के अनुरूप दिन रात कार्य कर मरीजों को उच्च गुणवत्ता की दवाओं की सुलभता से उपलब्धता कराते हैं। एसोसिएशन सदैव उनके साथ खड़ी है किसी भी अनैतिक दवा के कार्य को करने वाले का एसोसिएशन कभी सहयोग नहीं करेगी तथा उसका पूर्ण विरोध किया जाएगा।
महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि दवा व्यापारियों द्वारा नियमों के तहत ही मरीजों तक उच्च गुणवत्ता की औषधियों की उपलब्धता कराना ही एसोसिएशन की प्राथमिकता है इसके लिए एसोसिएशन समय समय अपने सभी सदस्यों को पत्र एवं बैठकों के माध्यम से जागरूक करती रहती हैं।
नवनियुक्त सहायक आयुक्त औषधि उपाध्याय ने जनपद में नशीली और नकली दवाओं के चलन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही तथा एसोसिएशन से सहयोग की आशा व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन ने जनहित में पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया एवं दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का आश्वासन देने एवं अनावश्यक रूप से किसी भी दवा विक्रेता का उत्पीड़न ना होने की बात कही। स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, अरुण कुमार गोयल एवं राजीव डंग मौजूद रहें।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















