यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी पूरी, मोबाइल पर प्रतिबंध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी 22 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को पूरी तरह नकल विहिन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस, प्रशासन व शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली है। ये परीक्षाएं जनपद हापुड़ में 43 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय के मुताबिक यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 29598 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया जिसे सभी परीक्षा केंद्रों से जोड़ा गया है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली करने वाले तथा विघ्न पैदा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सैक्टर व स्टेटिक मैजिस्ट्रेटों व पुलिस की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा और ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी है। परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के लिए हापुड़ के एसएसवी इंटर कालेज को संकलन केंद्र बनाया गया है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093






























