Library Photo
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जाति प्रमाण पत्र न बनने से नाराज कोरी समाज का आमरण अनशन शनिवार को समाप्त हो गया। एडीएम संदीप कुमार द्वारा जांच कमेटी गठित करने के बाद कोरी समाज के लोगों ने आमरण अनशन समाप्त करने का ऐलान किया। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा के तहसीलदार 23 को संयुक्त बैठक करेंगे और कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाने का निर्णय तीनों तहसीलदारों की संयुक्त टीम करेगी। टीम कोरी समाज को लेकर शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए आदेशों के अवलोकन के बाद अपनी बनाई रिपोर्ट एडीएम को सौंपेगी। फिलहाल कोरी समाज के लोगों ने आमरण अनशन शनिवार को समाप्त कर दिया।
कोरी समाज के लोग एक महीने से आंदोलनरत हैं। वह जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि वह कई बार ज्ञापन में दे चुके लेकिन आज तक उनकी मांगों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कोरी समाज के लोगों ने कहा कि वह अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं। मेरठ, सहारनपुर समेत कई जिलों में उनके प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। जिले में भी कुछ साल पहले तक प्रमाण पत्र बन रहे थे लेकिन अब जाति प्रमाण पत्र न बनने से नाराज कोरी समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। कोरी समाज के लोगों ने एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद एडीएम ने तीन तहसीलदारों की संयुक्त टीम बनाकर मामले में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं जिसके बाद कोरी समाज ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























