हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस गर्भवती महिला के लिए एक बार फिर से वरदान साबित हुई है जहां गर्भवती महिला ने प्रसव के दौरान बच्चे को एंबुलेंस में जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पिलखुवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को 108 एंबुलेंस के चालक ओमपाल को सूचना मिली के गांव कमलापुर में गर्भवती महिला सलमा पत्नी अफसर को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके पश्चात एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और आशा गुलिस्ता के साथ गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला का सुरक्षित प्रसव कराए गया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पिलखुवा में स्थित पीएचसी में डॉक्टर सरिता को हैंड ओवर किया गया है।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065





























