
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में तहसील के पीछे की तरफ से रहने वाले राजेंद्र कुमार की शादी बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। राजेंद्र की पत्नी करीब आठ महीने की गर्भवती थी। बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे परिजन मेरठ ले गए। निजी अस्पताल में भर्ती करा जहां उपचार के दौरान संतान को जन्म देने से पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गर्भ में पल रहे बच्चे की जान भी नहीं बच सकी जिससे परिवार में मातम छा गया।




























