हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश संयोजक प्रवीण सेठी को हरिद्वार उत्तराखंड में पंजाबी समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश पाहवा वह साधु संतो द्वारा प्रतीक चिन्ह पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया प्रवीण सेठी को यह सम्मान पंजाब समाज को उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे राष्ट्र में एक करने पर किया गया प्रवीन सेठी ने बताया पंजाबी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार उत्तराखंड में हुई जिसमें उत्तराखंड हरियाणा पंजाब से पंजाबी समाज के लोग पहुंचे उत्तर प्रदेश से प्रवीण सेठी को बुलाया गया प्रवीण सेठी पूरे राष्ट्र में जाकर पंजाबी समाज को एक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार उत्तराखंड की बैठक में 14 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया उन्होंने बताया 1947 में विभाजन के दौरान पंजाबी समाज के 10 लाख से ज्यादा पंजाबी और सिख समाज के लोग शहीद हो गए थे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 14 अगस्त को पूरे भारत में पंजाबी समाज मोमबत्ती जलाकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 14 अगस्त का दिन काला दिवस और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में बनाने का आह्वान कर दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाबी समाज का मान बढ़ाया है जिससे पंजाबी समाज 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का कार्यक्रम कर रहा है 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र में पंजाबी समाज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव जी महाराज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पूरे राष्ट्र पंजाबी समाज के लोग शिरकत करेंगे उन्होंने पंजाबी समाज से आह्वान किया 14 अगस्त को मोमबत्ती जलाकर अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और कुरुक्षेत्र में पहुंचकर पंजाबी समाज अपनी एकता का परिचय दें उन्होंने बताया 14 अगस्त के कार्यक्रम की शुरुआत उनके पूजनीय पिताजी स्वर्गीय श्री रामप्रकाश सेठी ने की थी जो कि लगभग 10 वर्षों से चली आ रही है























