हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आगामी रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मिठाई की दुकानों से नमूने लेकर जांच को भेजें. सोमवार को हापुड़ से विभाग ने 10 नमूने लिए हैं जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. सहायक आयुक्त महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित अन्नपूर्णा स्वीटस से दो नमूने, अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड नमकीन से दो नमूने तथा जैन स्वीट से दो नमूने लिए गए हैं. इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में मौजूद मिठाई की दुकानों और कारखानों से रिफाइंड और पापड़ी के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं.
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम के सहायक आयुक्त महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि विभाग का यह अभियान 11 अगस्त तक जारी रहेगा जिसके तहत मिठाई आदि के नमूने लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं. रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है.
























