
👁 31 views Views
गाड़ी में घुसे सांप का रेस्क्यू किया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हिमायूपुर में घर में खड़ी एक गाड़ी में सांप देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि गांव हिमायूंपुर में एक सांप गाड़ी में घुस गया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रिस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















