हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद हापुड़ पुलिस बेहद सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने वोटरों को लुभाने के लिए बांट रहे कोल्डड्रिंक और शराब के साथ पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी को गिरफ्तार किया है।
प्रधान प्रत्याशी का नाम गजेंद्र पुत्र थान सिंह निवासी होलशयारपुर गढी थाना बाबूगढ जनपद हापुड़ है जो कि वोटरों को लुभाने के लिए शराब और कोल्डड्रिंक बांट रहा था। पुलिस ने कोविड-19 महामारी अधिनियम व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने के आरोप में प्रधान प्रत्याशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 44 पव्वे अवैध देशी शराब व 54 बोतल कोल ड्रिंक बरामद की है। पुलिस ने धारा 188,269,270,171(E) आईपीसी व धारा 03 महामारी अधिनियम 1897 व धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है।

समरसेबिल लगवाने और प्लम्बर के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632























