
कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रही प्रभावित, हापुड़ अंधेरे में डूबा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में बीती रात विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से कई इलाके अंधेरे में डूब गए। हापुड़ की मेरठ रोड, मीनाक्षी रोड, बुलंदशहर रोड समेत कई इलाकों के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने बिजली घर पहुंच कर हंगामा किया। क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।
सोमवार की रात हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास, न्यू आलोक, अशोक कॉलोनी, मीनाक्षी रोड पर स्थित न्यू कासिमपुरा, कासिमपुरा आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। घंटों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण क्षेत्रवासी गर्मी में बिलबिला उठे जिन्होंने विद्युत विभाग को जी भरकर कोसा।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























