हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में आलू प्याज और पत्ता गोभी, बंद गोभी के दाम गिर गए हैं। पंजाब का नया आलू आने से पुराने आलू के दाम प्रति किलो 300 रुपए से गिरकर 600 से 700 रुपए रह गए हैं। वहीं प्याज और बंद गोभी, पत्ता गोभी के दामों में भी गिरावट आई है।
पंजाब के नए आलू की आवकें आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में 1 हफ्ते के भीतर पुराने आलू के दाम में करीब 300 रुपए की गिरावट आई है। किसान के पास जिस समय आलू था तब दाम 900 से ऊपर नहीं जा रहे थे लेकिन जैसे ही आलू व्यापारियों के पास पहुंचा तो आलू के रेट एक हजार रुपए प्रति कट्टा बिकने लगा। वहीं पंजाब के आलू के आने से पुराने आलू के दाम तीन सौ रुपए गिरकर 600 से 700 के बीच रह गए हैं। हालांकि फुटकर में कुछ खास असर नजर नहीं आ रहा। ठेले पर पुराना आलू 20 और नया आलू 30 रुपए किलो बिक रहा है।
बंद गोभी भी इस दौरान 10 रुपए किलो बाजार में बिक रहा है। मंडी में नासिक की लाल प्याज आने से प्याज के दाम भी 25 रुपए प्रति किलो रह गए हैं जबकि इससे पहले पीली प्याज 30 रुपए प्रति किलो तक बिक रही थी
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























