
बैंक अधिकारी बनकर पीड़ित के खाते से निकाले 9.72 लाख
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 9.72 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित विजेंद्र सिंह को जब पैसे कटने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। वह तुरंत बैंक पहुंचे और अपना खाता बंद कराया। साइबर ठगों के खिलाफ पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपलाबंदपुर निवासी विजेंद्र सिंह के पास 23 दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और बातों में फंसा लिया। विजेंद्र सिंह का पिलखुवा में एक्सिस बैंक का खाता है जिसमें उनके 9.72 लाख रुपए जमा थे। ठगों ने किसी तरह खाते तक पहुंच बना ली और सारी रकम निकाल ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित बैंक के पास पहुंचा और खाता बंद कराया। साथ ही मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447



























