हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने सोमवार को हापुड़ बार एसोसिएशन द्वारा जिला न्यायालय के लिए भूमि खरीद तथा भूमि भवन आवंटन हेतु सरकार से धनराशि की मांग करने हेतु आयोजित धरना-प्रदर्शन के लिए समर्थन पत्र दिया गया जिसमें सरकार से निवेदन किया गया कि जिला न्यायालय के लिए भूमि खरीद तथा भवन निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि यथा शीघ्र आवंटित की जाए। राजेंद्र सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर में चार पांच स्थानो पर कोर्ट होने के बाद वकीलो और वादियों की समस्याओं को देखते हुए भवन निर्माण हेतु शीघ्र ही धनराशि का आवंटित कर समस्या का निराकरण किया जाये । सुन्दर कुमार आर्य जिला महासचिव ने अवगत कराया कि सबका साथ ,सबका विकास और सब के विश्वास को समर्पित लोकप्रिय सरकार को भूमि क्रिया एवं भवन निर्माण प्रक्रिया समय सीमा निर्धारित कर पूरी करनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर कुमारी सिशौदिया ने बताया कि सरकार समस्या का निराकरण शीघ्र ही करेगी । समर्थन कार्यक्रम मे अनिल कुमार गुप्ता व सुधीर त्यागी जिलाउपाध्यक्ष, ओम प्रकाश जिला महासचिव, महेन्द्र कुमार नगर संयोजक , शशि गोयल जिलाध्यक्ष महिला विंग , मधु गुप्ता महासचिव महिला विंग, मुनेश त्यागी जिला महासचिव महिला विंग , अर्चना कंसल पूर्व जिलाध्यक्ष महिला विंग, के साथ अनेकों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के समर्थन के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।
CENTRAL PUBLIC SCHOOL की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतन्त्रता दिवस व जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

























