👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आने वाले चुनाव को देखते हुए विद्युत निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदान केंद्रों पर बिजली की समस्या पैदा ना हो इसके लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं जिसके चलते मतदान केंद्रों को लगातार 48 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। मतदान स्थलों पर बिजली विभाग कनेक्शन उपलब्ध करा रहा है और सभी को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान केंद्रों को लगातार 48 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए। जिन मतदान केंद्र पर कनेक्शन नहीं है वहां बिजली विभाग तार खींच रहा है, जहां कनेक्शन नहीं है वहां कनेक्शन दिया जा रहा है। विभाग की यही कोशिश है कि 48 घंटे केन्द्र को विद्युत आपूर्ति दी जाए।





























