हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में एक पब्लिकेशन प्रतिष्ठान में हुई चोरी के मामले में खरखौदा पुलिस बयान दर्ज करने हेतु भवन के मालिक विकास को तलब कर सकती है।
हापुड़ के शिवपुरी के सूरजभान गुप्ता का बेटा विकास गुप्ता का धीरखेड़ा में भवन है जिसे उसने 32 हजार रूपए महीना प्रतिमाह पर किराए पर माता मौहल्ला के रामौतार बंसल को दे रखा है। रामौतार बंसल किराए के इस भवन में पब्लिकेशन का व्यापार करते हैं और शैक्षिक पुस्तकों को दूर-दूर तक सप्लाई करते हैं। इस प्रतिष्ठान से बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। इस सिलसिले में पुलिस ने भवन मालिक विकास के बेटे, प्रतिष्ठान के स्वामी रामौतार बंसल के बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस अब विकास का बयान भी दर्ज करेगी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































